फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन


गौरीगंज। जिले के 11 ब्लॉकों में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 43 पदों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 26 जून की शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। छह जुलाई को मतदान व आठ जुलाई की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


ब्लॉकों में अधिसूचना 21 जून को जारी होगी। ब्लॉकों में अधिसूचना आदेश जारी होने के बाद इसकी मुनादी कराने के साथ इसे ब्लॉक के सूचना पट पर चस्पा करने को कहा गया है।

जिले के 11 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 43 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी पंचायत की ओर से ब्लॉकों में उपचुनाव की अधिसूचना 21 जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून होगी।

27 जून को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 जून की सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में छह जुलाई की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ जुलाई की सुबह आठ बजे से होगी।

अधिसूचना के मुताबिक गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटगवां, जामों के अतरौली व पूरब गौरा, अमेठी के लोहरता, बाजार शुकुल के हरखूमऊ व मुसाफिरखाना के भद्दौर में ग्राम प्रधान तथा जामों के वार्ड संख्या 19 में बीडीसी पद के लिए उपचुनाव होंगे।
विज्ञापन


भटगवां व लोहरता की सीट महिला, पूरब गौरा व हरखूमऊ की अन्य पिछड़ा वर्ग, अतरौली की अनुसूचित जाति तथा भद्दौर की अनराक्षित श्रेणी में है। बीडीसी की एक मात्र सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगी। भादर व जगदीशपुर में पंचायत की कोई भी सीट रिक्त नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें