फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बनेगा राजकीय मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में 250 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन


गौरीगंज। शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अमेठी में 250 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है।

शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर 20 एकड़ निशुल्क भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव प्रत्येक दशा में 25 जून तक शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने अमेठी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने का निर्णय लिया है।

शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने 11 जून को डीएम को पत्र भेजकर भारत सरकार की संभावित केंद्र सहायतित योजना फेज-3 के तहत जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 20 एकड़ निशुल्क भूमि चिह्नित कराने का निर्देश दिया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि मानक के अनुरूप भूमि का परीक्षण करते हुए इसके प्रस्ताव की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी प्रत्येक दशा में 25 जून तक ई-मेल के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

प्रमुख सचिव ने डीएम को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारी, सीएमओ तथा जिला अस्पताल के सीएमएस के साथ अविलंब बैठक कर चिह्नित भूमि का सर्वे करने का भी निर्देश दिया है।

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है।

पत्र में कहा है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिला अस्पताल से दस किलोमीटर की परिधि में की जानी है। प्रस्ताव में प्रस्तावित भूमि का एप्रोच रोड व उसकी लंबाई-चौड़ाई भी दर्शानी होगी।

एप्रोच रोड का यदि विस्तारीकरण किया जाना हो तो उसके दोनों ओर भूमि की स्थिति के साथ नजरी नक्शा उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए प्रमुख सचिव का पत्र मिलने की पुष्टि करते कहा कि भूमि चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। कहा कि जल्द ही कमेटी के साथ बैठक कर इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।

जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से करीब 20 लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। अब तक मेडिकल कॉलेज स्तर की सुविधाओं के लिए जिले वासियों को करीब 115 किमी दूर इलाहाबाद या 120 किमी दूर लखनऊ जाना पड़ता था।
विज्ञापन


इमरजेंसी में कई लोग आसानी से इन मेडिकल कॉलेजों तक पहुंच नहीं पाते थे। जिले में मेडिकल कॉलेज बन जाने से अमेठी के साथ ही सुल्तानपुर, रायबरेली जिले के सीमावर्ती लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें