फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 161 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
161 में सिर्फ नौ शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन


गौरीगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मंगलवार को शिकायतों के निस्तारण में देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

दिवस में कुल 161 शिकायतें आईं जिनमें मात्र नौ का ही मौके पर निस्तारण हुआ। एडीएम ने दिवस की शिकायतों का समय अवधि में निस्तारण नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार व सीओ रामरतन मौजूद रहे।

एडीएम ने दिवस के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आदेश दिया।

एडीएम ने समय अवधि से अधिक समय तक लंबित शिकायतों के मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई की चेतवानी दी है। मंगलवार को दिवस में कुल 161 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


दिवस में भूमि विवाद निस्तारण के लिए तीन पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम रवाना करते हुए अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय अवधि में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। दिवस में तहसीलदार सुरेश कुमार दुबे समेत सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें