फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट पेट्रोल दिया तो पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन


सुलतानपुर। जिलाधिकारी ने एआरटीओ(प्रवर्तन) पुलिस अधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारी तथा पेट्रोल पंप संचालकों को मंगलवार को सख्त निर्देश जारी किया है।

डीएम ने कहा है कि पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाय। यदि पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के कोई व्यक्ति आए तो उसका तत्काल चालान किया जाय।

डीएम सी. इंदुमती ने पिछले दिनों संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे कि बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाय।

डीएम ने स्वयं मंगलवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर देखा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पेट्रोल पंप डीलरों/मालिकों, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विशेष अभियान चलाएं और बिना हेलमेट वाले व्यक्तियों का तत्काल चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि पेट्रोल पंप पर कोई बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आए तो पेट्रोल पंप डीलर/मालिक तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और उसे पेट्रोल नहीं दें। यदि बिना हेलमेट के कोई पेट्रोल पंप डीलर पेट्रोल देगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें