फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह ब्लॉक सह समन्वयकों पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाह 73 ब्लॉक सह समन्वयकों पर कार्रवाई तय
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्रों व नगर संसाधन केंद्र में कार्यरत 68 ब्लॉक सह समन्वयकों पर कार्रवाई तय है। इन सभी को शासन से दिए गए ‘इच्छा’ मोबाइल एप पर ऑनलाइन अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन की रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन निर्देशों के अनुरूप सह समन्वयकों ने कार्य नहीं किया।

कारण बताओ नोटिस पर सभी ने लगभग एक ही तरह का स्पष्टीकरण भेजा है।
जिले के 14 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र में वर्तमान में कुल 73 एबीआरसी कार्यरत हैं।

इसमें अखंडनगर में छह, बल्दीराय में चार, भदैंया में छह, धनपतगंज में पांच, दोस्तपुर में तीन, दूबेपुर में छह, जयसिंहपुर में पांच, कादीपुर में छह, करौंदीकलां में चार, कूरेभार में पांच, कुड़वार में चार, लंभुआ में पांच, मोतिगरपुर में चार, प्रतापपुर कमैचा में छह व नगर क्षेत्र में चार ब्लॉक सह समन्वयक तैनात हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन ने ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सह समन्वयकों को ‘इच्छा’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन किए जाने का निर्देश दिया था लेकिन दिशा-निर्देश के मुताबिक ब्लॉक सह समन्वयकों ने कार्य नहीं किया।

निर्देश में कक्षावलोकन की न्यूनतम अवधि आधे घंटे दी गई थी। जिसे अधिकतर ब्लॉक सह समन्वयकों ने मात्र दो से नौ मिनट में संपन्न कर दिया था। पिछले दिनों शासन स्तर पर माह अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 तक कक्षावलोकन एवं अनुश्रवण की समीक्षा की गई तो जिले के 73 में 68 एबीआरसी मानक के अनुरूप खरे नहीं उतरे।

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने 60 प्रतिशत से कम कार्य निष्पादन करने वाले ब्लॉक सह समन्वयकों को बदलने का निर्देश बीएसए को दिया था। बीएसए की ओर से सभी संबंधित ब्लॉक सह समन्वयकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।

इसमें अधिकतर ने एप में ही खामी होने की बात लिखी है तो कुछ ने अन्यत्र ड्यूटी लगाए जाने का हवाला दिया है। सभी एबीआरसी ने भविष्य में लापरवाही न होने की बात लिखी है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक सह समन्वयकों के स्पष्टीकरण प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि मानक के अनुरूप ऑनलाइन अनुश्रवण व कक्षावलोकन न करने वाले सह समन्वयकों से जवाब तलब किया गया था। जल्द ही शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें