फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, पांच अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े तीन ट्रक , एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


सुल्तानपुर। अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओदरा गांव के पास सोमवार की देर रात तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर आवाजाही बहाल करवाया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के सामने रात एक बजे तीन ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए। तीनों ट्रकों के चालक व खलासी गंभीर रूप से घाय हो गए।

दुर्घटना में अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक के खलासी देव प्रकाश (23) पुत्र जुगुन निवासी भावापुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चालक राजकुमार (26) पुत्र रमेशर निवासी बेनीपुर थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर घायल हो गया।

चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रकों में फंसे राजकुमार समेत छह लोगों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने देव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार अन्य लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। राजकुमार का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। हाईवे जाम होने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया तब जाकर आवाजाही बहाल हो सकी। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें