फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से दूर होगा शहर का कूड़ा निस्तारण स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी से दूर होगा शहर का कूड़ा निस्तारण स्थल
विज्ञापन


अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण स्थल आबादी से दूर बनाया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए भूमि तलाशने का कार्य शुरू हो गया है।

शासन की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शासनादेश के क्रम में अब शहरी क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण स्थल आबादी से दूर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी को लेकर स्थानीय नगर पंचायत और राजस्व विभाग की ओर से कवायद शुरू हो गई है। स्थानीय नगर पंचायत में प्रतिमाह करीब 3.86 मीट्रिक टन शहर का कूड़ा निकलता है।

जो अभी तक आबादी से सटी नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा डंप किया जाता है। डंप हुए कूड़े से उठती दुर्गंध के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अब नगर वासियों को इस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। शासनादेश के क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत और राजस्व विभाग की ओर से कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए भूमि तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। यह भूमि शहर व गांव की आबादी से दूर होगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत ईओ रेणुका यादव ने बताया कि कूड़ा डंपिंग के लिए शहरी व ग्रामीण आबादी से दूर खाली निष्प्रयोज्य भूमि तलाशी जा रही है। आबादी से दूर कूड़ा डंपिंग होने से लोगों को दुर्गंध की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें