फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक व पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक व पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


गौरीगंज। दायित्वों में लापरवाही बरतना व अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से नहीं करना राजस्व निरीक्षक को भारी पड़ा। नोडल अफसर के आगमन से पूर्व शनिवार को डीएम ने स्थानीय तहसील के कई पटलों के साथ अभिलेखागार, कोर्ट रूम आदि का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पत्रावली के रख-रखाव, व आदेशों के अंकन में लापरवाही पर डीएम ने एसडीएम के पेशकार व राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सभी को व्यवस्था में सुधार का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक से वापस लौटे डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने शनिवार को सख्त रुख अख्तियार किया। डीएम ने गौरीगंज तहसील के कई पटलों के साथ एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय, अभिलेखागार तथा खतौनी रूम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट पर पत्रावलियों के रख-रखाव व कंप्यूटर पर उनका अंकन नहीं मिला। खतौनी रूम में वसीयत समेत कई आदेशों का खतौनी में ऑनलाइन अंकन नहीं पाया गया।

जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज डीएम ने एसडीएम के पेशकार राजाराम सरोज व राजस्व निरीक्षक कार्यालय संतराम को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


डीएम ने सभी को व्यवस्थाओं में तीन दिन में सुधार करते हुए अभिलेखों व पत्रावलियों को सही ढंग से निस्तारित करने को कहा। डीएम ने भविष्य में दायित्वों में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें