फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट व निर्माण में पकड़ी गई 15 लाख रुपये की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर लाइट लगवाने में 15 लाख का घपला
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खंड के अमिलिया सिकरा ग्राम पंचायत में जिला पंचायतराज अधिकारी ने करीब 15 लाख रुपये की अनियमितता पकड़ी है।

ग्रामपंचायत में अनुमन्य नेडा के बजाय प्राइवेेट फर्म से खरीदकर सोलर लाइट लगवा दी गई है। साथ ही एएनएम सेंटर की मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण पूरा हुए बिना ही भुगतान कर दिया गया है। गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है।

पिछले दिनों जांच में जयसिंहपुर के अमिलिया सिकरा गांव पहुंचे जिला पंचायतराज अधिकारी ने गांव के निर्माण एवं स्थापना कार्य में करीब 15 लाख रुपये की अनियमितता पकड़ी है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने सिर्फ सोलर व स्ट्रीट लाइट लगवाने में करीब 12 लाख 83 हजार रुपये की अनियमितता पकड़ी है। ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी ने मिलीभगत करके शासन से अनुमन्य नेडा के बजाय सोलर लाइट प्राइवेट फर्म से खरीदकर लगवा दिया है।

निरीक्षण में कुछ सोलर व स्ट्रीट लाइटें लगी मिलीं तो कुछ का पता नहीं चला। साथ ही सोलर व स्ट्रीट लाइट बगल लगवा दी गईं। निरीक्षण में पाया गया कि सोलर व स्ट्रीट लाइट लगाने में सदुपयोग नहीं किया गया है।

इसमें बिना कनेक्शन के ही स्ट्रीट लाइट लगवाने का मामला मिला है। इसके साथ ही एएनएम सेंटर की मरम्मत का कार्य पूरा हुए बिना ही ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी ने 67 हजार निकाल लिया।

एएनएम सेंटर की बाउंड्रीवाल का कार्य भी बिना पूरा कराए ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने करीब 74 हजार रुपया राज्य वित्त आयोग के खाते से विभिन्न चेक के माध्यम से निकाल लिया है।

इसके अतिरिक्त प्रसाधन निर्माण मेें भी डीपीआरओ ने अनियमितता पकड़ी है। निरीक्षण के लिए गांव पहुंचे डीपीआरओ के बुलाने पर भी ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी मौके पर नहीं पहुंचे।

विभिन्न कार्यों की जांच में करीब 15 लाख रुपये की अनियमितता एवं सरकारी धन का दुरुपयोग मिलने पर डीपीआरओ ने डीएम व सीडीओ को रिपोर्ट भेजी है। इसके साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी निरीश चंद्र साहू ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


नोटिस में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से साक्ष्यों समेत सप्ताह भर में जवाब मांगा गया है। नियत समय पर जवाब नहीं देने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में करीब 15 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें