फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के बीच निकली धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा हवा से नहीं कम हो रही उमस भरी गर्मी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप होने लगी। तेज धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन पुरवा हवा से उमस कायम रही।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है। बुधवार को दोपहर मौसम के बदले मिजाज से आंधी चलने और आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौसम का रुख एक बार फिर बदला और सुबह के समय धूप निकल आई। दोपहर तक तेज धूप रहने से तापमान में इजाफा हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में बादल छा गए।

शाम तक आसमान में बादल रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि पुरवा हवा चलने से उमस कायम रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 72-38 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 4.8 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई।

किसानों के लिए जारी किया गया निर्देश
कृषि मौसम विज्ञान विभाग नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नरेंद्रनगर कुमारगंज अयोध्या की ओर से किसानों के लिए वर्तमान मौसम को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि किसान खड़ी फसलों में यथाशीघ्र कम अंतराल पर सिंचाई करते रहें। गन्ना व मक्का की फसल में नमी बनाए रखने के लिए मलचिंग (धान व गन्ने की सूखी पत्तियों को बिछाएं) का कार्य करें।

पशुओं को दिन में दो से तीन बार स्वच्छ पानी पिलाएं और उन्हें सुबह-शाम नहलाएं। खुरपका, मुंहपका व गलाघोंटू से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें