फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान खाकर थूकने पर दो शिक्षकों पर बीएसए ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जून तक सरकारी खाते में जमा करनी होगी राशि
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पान व तंबाकू खाकर जगह-जगह गंदगी फैलाना दो शिक्षकों को भारी पड़ गया। सीसीटीवी कैमरे में पकड़ में आई करतूत पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों पर 500-500 रुपये का जुुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इन शिक्षकों को जुर्माने की राशि 25 जून तक सरकारी खाते में जमा कर रसीद के साथ जवाब देना होगा।

ग्रीष्मावकाश के दिनों में दफ्तरों का चक्कर लगाना कुछ शिक्षकों का शौक बन गया है। मुंह में पान भरे ये शिक्षक प्रतिदिन दफ्तरों में देखे जाते हैं। तंबाकू व पान की पीक जगह-जगह थूकने पर बीएसए ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने गंदगी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कराई तो परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षक दोषी पाए गए। सर्व शिक्षा अभियान दफ्तर के वाटर कूलर के पास प्रतापपुर कमैचा विकास खंड क्षेत्र के सह समन्वयक विपिन कुमार यादव पान खाकर थूकते नजर आए।

वहीं भदैंया विकास खंड क्षेत्र के सौराई प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार उपाध्याय कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थापित कक्ष के बगल पान थूकते नजर आए। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए 25 जून तक 500-500 रुपये जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराते हुए रसीद सहित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन


220 प्रधानाध्यापकों की प्रतिकूल प्रविष्टि निरस्त
सुल्तानपुर। 14 अगस्त 2015 को जिले के 220 प्रधानाध्यापकों को एमडीएम में दूध वितरण का विरोध करने के मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। एक याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रतिकूल प्रविष्टि निरस्त करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर बीएसए ने 220 शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि को निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें