फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एएनएम भी करेंगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एएनएम भी करेंगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग
विज्ञापन


गौरीगंज। उपकेंद्रों पर कार्यरत एएनएम भी अब ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेंगी। अब तक इन्हें सप्ताह में एक दिन सीएचसी पहुंचकर सप्ताह भर की मैनुअल रिपोर्ट जमा करनी होती थी।

पिछले दिनों शासन की ओर से जिले को 402 टैबलेट उपलब्ध कराते हुए उसे एएनएम को वितरित करने का निर्देश दिया गया था। विभाग की ओर से अब तक करीब 250 एएनएम को टैबलेट वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम को अब मैनुअल रिपोर्ट जमा करने के लिए संबंधित सीएचसी का चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी। शासन ने जिले को 402 टैबलेट उपलब्ध कराते हुए उन्हें वितरित करने का निर्देश दिया था।

टैबलेट उपलब्ध होने के बाद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने सीएचसी क्षेत्रवार इसके वितरण का निर्देश दिया था। सीएमओ के आदेश पर अब तक करीब 250 एएनएम में इसका वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिले के 213 एएनएम सेंटर पर कुल 258 एएनएम तैनात हैं। कहा कि अब तक इन्हें सप्ताह भर में उपकेंद्र पर हुए प्रसव, टीकाकरण, माह में एक बार केंद्र पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में तैयार कार्यवृत्ति, नियमित टीकाकरण के लिए तैयार माइक्रोप्लान समेत कई सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी तक जाना होता था।

कहा कि अब रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए एएनएम को सीएचसी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कहा कि अब वे सेंटर पर मौजूद रहकर ऑनलाइन रिपोर्ट दे सकेंगी।

इसी तरह सीएचसी व पीएचसी से भी ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जाएगी। सीएचसी पर तैनात संबंधित लिपिक को भी अब इसके लिए सीएमओ कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें