फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


सुल्तानपुर। अयोध्या मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष के साथ ही एक्स-रे रूम की जांच की। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट की शिकायत मिलने पर एडी स्वास्थ्य ने उन्हें चेतावनी दी।

शुक्रवार को एडी स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र कपूर और सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष व एक्स-रे विभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडी ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण करते हुए कई अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया। यही नहीं एक्स-रे कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर भी बात हुई।

पता चला कि एक व्यक्ति वहां दलाली करता था, जिसकी वहां नियुक्ति नहीं थी। एडी स्वास्थ्य ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को उसे तत्काल वहां से हटाने का निर्देश दिया।

एनसीडी क्लीनिक में तैनात नर्स संध्या सिंह कई महीनों से अपनी डयूटी से गायब चल रही थीं उनका हस्ताक्षर फर्जी किया जा रहा था। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर को पत्र लिखकर इनको बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

एक्स-रे विभाग में आए दिन पैसे की लेनदेन की शिकायत उच्चाधिकारियों के मिली थी जिस पर अयोध्या मंडल से अपर स्वास्थ्य निर्देशक एकाएक जांच करने आज पहुचे थे।

एडी स्वास्थ्य ने वहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट को शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर स्वास्थ्य निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


आरओ प्लांट की खराब होने की शिकायत मिलने पर उन्हें बताया गया कि प्लांट को सही करा दिया गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल डॉ राजेंद्र कपूर ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में जो भी कमियां है, उसको जल्द से जल्द दूर कराया जाए और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें