फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामो ब्लॉक के अकाउंटेट को भारी पड़ी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक अकाउंटेट को भारी पड़ी लापरवाही
विज्ञापन


गौरीगंज। जामो ब्लॉक में तैनात अकाउंटेंट को दायित्वों में लापरवाही व मनरेगा योजना का भुगतान नहीं करना भारी पड़ा। शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद बीडीओ ने अकाउंटेंट के मई माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ कार्रवाई की संस्तुति डीडीओ को भेजी है।

अकाउंटेंट से आरोपों पर तीन दिन में जवाब तलब करते हुए सभी लंबित बिल का भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

जामो ब्लॉक कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट को दायित्वों में लापरवाही, कार्यालय नहीं जाना व मनरेगा योजना के लंबित बिलों का भुगतान नहीं करना भारी पड़ा।

शासन स्तर पर समीक्षा के बाद कई बार बीडीओ ने लिखित व मौखिक रूप से अकाउंटेंट को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। बावजूद इसके अकाउंटेंट कार्यालय नहीं आए और न ही मनरेगा योजना के तहत लंबित करीब 26 लाख रुपये के भुगतान की प्रक्रिया ही पूरी की।
विज्ञापन


भुगतान नहीं होने पर जब जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की शिकायत सीडीओ से की तो बीडीओ ने अकाउंटेंट के माह मई के वेतन आहरण पर रोक लगाने व कार्रवाई की संस्तुति जिला विकास अधिकारी वंशीधर सरोज को भेज दी।

बीडीओ ने अकाउंटेंट को नोटिस जारी कर तीन दिन में समुचित जवाब के साथ ही मनरेगा योजना के लंबित भुगतान की पत्रावली निस्तारित करने का आदेश दिया है। बीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा लंबित भुगतान पत्रावली निस्तारित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने बताया कि जामो के अकाउंटेंट से जुड़ा मामला पेचीदा है। शिकायत के साथ ही इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें