फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरण में अनियमिता पर तीन कोटेदार सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वितरण में अनियमिता पर तीन कोटेदार सस्पेंड
विज्ञापन


गौरीगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत पॉइंट ऑफ सेल मशीन से राशन वितरित करने में रुचि नहीं लेना तीन कोटेदारों को भारी पड़ा।

दुकानों के औचक निरीक्षण में कमी मिलने व जारी नोटिस का जवाब जवाब नहीं देने पर डीएसओ ने तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को राशन मुहैया कराने व कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर सभी कोटेदारों को पॉइंट ऑफ सेल मशीन मुहैया कराई गई है।

सभी कोटेदारों को अनिवार्य रूप से पूरा राशन पीओएस मशीन के माध्यम से देने का निर्देश है। बावजूद इसके जिले में बड़ी संख्या में कोटेदार इस आदेश के अनुपालन में रूचि नहीं ले रहें हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो मुसाफिरखाना ब्लॉक के नेवादा गांव की कोटेदार कमला देवी, भेटुआ ब्लॉक के खंडहर के कोटेदार रमेश कुमार व भादर ब्लॉक ढेमा के कोटेदार गौतम कुमार की ओर से मशीन के बजाए मैन्यूल राशन वितरित करने तथा वितरण में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया।

वितरण में अनियमितता से नाराज डीएसओ ने तीनों को नोटिस जारी की। कोटेदारों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जवाब नहीं मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने तीनों कोटे की दुकानों का अनुबंध पत्र सस्पेंड करते हुए 15 दिन के स्टॉक/बिक्री रजिस्टर की छाया प्रति के साथ जवाब देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


डीएसओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा पॉइंट ऑफ सेल मशीन से राशन वितरण नहीं होने पर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करने के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें