फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने डीएम को सौंपी संयुक्त जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने डीएम को सौंपी संयुक्त जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


गौरीगंज। संजय गांधी अस्पताल में पिछले 26 अप्रैल को इलाज के दौरान हुई आयुष्मान कार्डधारक की मौत के मामले में चल रही जांच पूरी होने के बाद सोमवार को सीएमओ व एसडीएम अमेठी ने संयुक्त रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गांव सरैया तालुकेदार निवासी नन्हेंलाल की तबीयत पिछले 25 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत खराब होने के बाद परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल (इस अस्पताल का ट्रस्टी गांधी परिवार है) लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान 26 अप्रैल को नन्हेंलाल की मौत हो गई थी। मामले ने नौ दिन बाद तब तूल पकड़ लिया जब चार मई को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि आयुष्मान कार्ड धारक नन्हेंलाल की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई।

स्मृति के ट्वीट के बाद पांच मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने भदोही की जनसभा में इसका जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। पीएम के बयान के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व आयुष्मान भारत के निदेशक की ओर से प्रदेश सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

शासन के निर्देश पर डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

डीएम के आदेश पर सात मई को सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. राम प्यारे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया था।

टीम की जांच रिपोर्ट पर असहमति जताते हुए डीएम ने सीएमओ व एसडीएम अमेठी की दूसरी संयुक्त टीम गठित कर जांच करने को कहा।

डीएम के आदेश पर दोनों अफसरों ने मृतक के घर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों का बयान लेने के साथ ही संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच की।
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद सोमवार को दोनों जांच अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम की ओर से जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। उन्होंने जांच रिपोर्ट को गोपनीय बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें