फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामाणों ने लगाया श्मशान निर्माण में घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान निर्माण में घोटाले का आरोप
विज्ञापन

क्रासर
बाउंड्रीवाल अधूरी और खंड़जा निर्माण में मानकों की अनदेखी

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सैफुल्लागंज गांव वासियों ने श्मशान निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों ने श्मशान के निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोसाईगंज क्षेत्र के सैफुल्लागंज गांव में श्मशान के निर्माण में 24 लाख रुपये आवंटित किया गया था। इस धनराशि से श्मशान के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल के साथ ही खड़ंजा निर्माण में इंटरलॉकिंग ईंट का कार्य होना था। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान के कुछ हिस्सों में बाउंड्रीवॉल बनाने के बाद काम छोड़ दिया गया। खड़ंजे के निर्माण में भी इंटरलॉकिंग ईंटें कुछ स्थानों पर ही लगाई गई हैं। शनिवार को गांव के ही नौशाद अहमद के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें