खड्ड में पलटी सवारियों
से भरी मैजिक, 8 जख्मी
क्रासर
वलीपुर में हादसा, एक महिला जिला अस्पताल रेफर
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
वलीपुर (सुल्तानपुर)। चक्कारी भीट गांव के पास बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी एक मैजिक 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र चक्कारी भीट गांव के पास बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी एक मैजिक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में लीलावती, सुशील, नरेंद्र बहादुर, वीरेंद्र बहादुर, दीपचंद्र, अमरीका प्रसाद, गीता, सुशीला घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।