गौरीगंज। जिला प्रशासन की ओर से शासन से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रतिमाह आयोजित होने वाली बैठक का विभागवार रोस्टर जारी किया गया है।
डीएम योगेश कुमार की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार माह के पहले बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे चिकित्सा, दूसरे बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 समाज कल्याण, तीसरे बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 निर्माण तथा चौथे बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे शिक्षा तथा सभी बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठकें होंगी।
इसी तरह पहले व तीसरे सोमवार को सायं 6 बजे राजस्व वसूली, दूसरे व चौथे सोमवार को सोमवार को सायं 6 बजे विद्युत वसूली की समीक्षा होगी। डीएम ने सभी विभाग के अधिकारी व नोडल अधिकारी को निर्धारित समय पर संपूर्ण सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करने का आदेश दिया है। बैठक में प्रतिभाग नहीं करने व अपूर्ण सूचना देने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।