फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अवैध कब्जेदारों को चेतवानी पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करना दरपीपुर के पांच अतिक्रमणकारियों को भारी पड़ गया। शिकायत व डीएम के आदेश पर शनिवार देर शाम एसडीएम व तहसीलदार ने तालाब पर हुए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए अवैध कब्जेदारों को चेतवानी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


दोबारा अतिक्रमण करने पर केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव स्थित तालाब की भूमि पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण कर कब्जा करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। बीते दिनों प्राप्त शिकायत व राजस्व टीम की रिपोर्ट पर डीएम योगेश कुमार ने अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था।

आदेश पर शनिवार देर शाम गांव पहुंचे एसडीएम मोतीलाल यादव व तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जेसीबी की मदद से तालाब की भूमि पर हुए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए भूमि को खाली करवाया। प्रशासनिक अमले ने भूमि खाली कराने के बाद उसकी बैरिकेडिंग कराते हुए सुरक्षित किया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटवाने के बाद एसडीएम ने अवैध कब्जेदार देवताराम, रामसमुझ, शिवकुमार, श्याम कुमार व वीरेंद्र को चेतवानी पत्र जारी कर भविष्य में भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने का आदेश दिया है। जारी पत्र में तालाब की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने पर सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें