2018 तक सभी प्रदेश के
जिले किए जाएंगे ओडीएफ
क्रासर-
लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर शुरू हुआ अन्त्योदय मेला
फोटो संख्या-30,31
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया गया।
लोगों को संबोधित करते हुए सीडीओ से कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के पांच गांवों का चयन किया गया है। इसमें लंभुआ ब्लॉक का देवरी गांव भी शामिल है। इसे मॉडल गांव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दो अक्तूबर 2018 तक प्रदेश को ओडीएफ बनाने का संकल्प लिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सपना शुक्ला ने लोगों को प्राधिकरण की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि निर्बल व गरीब लोगों को निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जा रहा है। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी व स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर बीडीओ लंभुआ अमित त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।