जिले में समारोह पूर्वक
मनाई गई गुरु पूर्णिमा
क्रासर
संघ ने आयोजित किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
सगरा स्थित परमहंस आश्रम पर रही भारी भीड़
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। गुरु पूर्णिमा का पर्व रविवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जहां जिले में 36 स्थानों पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया, वहीं बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पीठाधीश्वर मौनी स्वामी का आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर सर्वाधिक कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित किए गए। आरएसएस की ओर से आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शाहगढ़, तरसड़ा, कसरावां, बहोरखा व सेंवई में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे काशी प्रांत के समग्र ग्राम प्रमुख रवि ने इस मौके पर स्वयंसेवकों को चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ दिलाई। इन कार्यक्रमों में जिला प्रचारक विनीत, जिला कार्यवाह अंबिका पांडेय व जिला प्रचार प्रमुख अवधेश शुक्ल मौजूद रहे। प्रचार प्रमुख ने बताया कि संघ की ओर से रविवार को जिले में 36 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। आने वाले दिनों में इनका आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा।