फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 150 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार, पंडालों में सजने का इंतजार

Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। शारदीय नवरात्र की सप्तमी और अष्टमी से दुर्गा पूजा मेले की रौनक बढ़ने लगेगी। इससे पहले ही क्षेत्र में करीब 150 दुर्गा प्रतिमाएं लगभग तैयार हो गई हैं। हनुमानगंज, धरौली और मुरारपुर में पूजा समितियों ने प्रतिमाओं की बुकिंग करा ली है। कारीगर प्रतिमाओं की रंगाई, सजावट, वस्त्र और अस्त्र-शस्त्र का काम अंतिम दौर में पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

हनुमानगंज के मूर्तिकार जयशंकर अपने साथियों के साथ प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। उनका परिवार इसी काम पर निर्भर है। बताया कि मिट्टी जुटाने से लेकर उसे कार्यस्थल तक लाने में समय और पैसा खर्च होता है। कपड़े, हथियार और सजावटी सामान महंगे होने से इस साल लागत बढ़ गई है।
छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने के ऑर्डर मिले हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पूजा शुरू होने से दो दिन पहले प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जाता है। आयोजक पहले दिन से अष्टमी तक मूर्तियां ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें