फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो घंटे बाधित रहा लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने दो घंटे बाधित रहा
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग
क्रासर
अमेठी के पास फेल हुआ यूटीवी मशीन का इंजन
पंजाब मेल समेत तीन ट्रेनें घंटों हुईं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। अमेठी-ताला रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे रायबरेली जा रही युटीलिटी ट्रैक व्हिकल (यूटीवी) मशीन का इंजन फेल होने से लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग बाधित हो गया। कंट्रोलर की अनुमति पर अमेठी से मालगाड़ी का इंजन भेजकर यूटीवी मशीन को 2.57 बजे वापस अमेठी ले जाया गया तब जाकर रूट बहाल हुआ। इस दौरान पंजाब मेल अप-डाउन सहित तीन ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब तीन बजे रूट बहाल होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर मंगलवार दोपहर 1.15 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन से यूटीवी मशीन रायबरेली के लिए रवाना हुई। कुछ ही दूर चलने के बाद मशीन का इंजन अमेठी-ताला रेलवे स्टेशन के बीच खराब हो गया। इंजन खराब होने से रेलमार्ग बाधित हो गया। इसकी सूचना विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया। गार्ड की सूचना पर संबंधित स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोलर को दी। कंट्रोलर के निर्देश पर अमेठी में खड़ी मालगाड़ी का इंजन काटकर 2.18 बजे मौके पर भेजा गया। मालगाड़ी के इंजन से मशीन व उसके खराब पड़े इंजन को जोड़कर 2.57 बजे वापस अमेठी लाया गया। इस दौरान अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डाउन गौरीगंज में 30 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अप अमेठी रेलवे स्टेशन पर एक करीब पौने दो घंटा तो वाराणसी से देहरादून जाने वाली अप जनता एक्सप्रेस मिसरौली रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही। 2.59 बजे अमेठी में खड़ी पंजाब मेल अप को रवाना किया गया। इसके बाद बारी-बारी से रोकी गई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेनों में बैठे यात्री भीषण उमस व गर्मी से बेहाल रहे। गौरीगंज के स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें