फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन

में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन
क्रासर

सीएचसी तिलोई से जिला अस्पताल मंगवाई मशीन
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। संयुक्त जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को होने वाली दिक्कत जल्द ही दूर होने वाली है। मरीजों की मांग पर सीएमओ ने सीएचसी तिलोई में निष्प्रयोज्य पड़ी मशीन मंगवाकर सोमवार को जिला अस्पताल में स्थापित करवा दी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को होने वाली दिक्कत दूर हो सके इसके लिए विभाग ने अपने स्तर पर कोशिश की है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव के आदेश पर सीएचसी तिलोई में निष्प्रयोज्य पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को वहां से मंगवाकर जिला अस्पताल में स्थापित करवा दिया है। विभाग की कोशिश चिकित्सकों व कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति कर एक-दो दिन में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने की है। सीएमओ ने बताया कि मशीन संचालित होने वाले के बाद चिकित्सीय परीक्षण, गर्भवती महिलाओं के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को इलाज से पहले होने वाली जांच में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें