फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी ने पार्टी विधायक पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी का एक वीडियो भाजपाइयों में चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में वे बिना नाम लिए अपनी पार्टी के एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। टिप्पणी से प्रत्याशी चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर गांव में चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उन्होंने संतबक्श सिंह चुन्नू का नाम लेते हुए विधायक पर अभद्र टिप्पणी की। कहा कि इन्हें विधानसभा में होना चाहिए था पर अब लोकसभा भेजना पड़ेगा। अपनी पार्टी के विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर सांसद ने पार्टी प्रत्याशी के चयन पर ही सवाल उठा दिया है। दो दिन बाद उनकी टिप्पणी से संबंधित वीडियो वायरल होने पर पार्टी के लोग सकते में हैं। सांसद की टिप्पणी के पीछे प्रत्याशी चयन को लेकर उनकी नाराजगी से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के चयन में पार्टी की ओर से तवज्जो नहीं दिए जाने से वे नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें