फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के पहले दिन प्रधान पद के 1423 नामांकन

Thu, 19 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के दूसरे चरण का नामांकन शुरू होते ही सोमवार को नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीन ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच प्रधान पद के 1423 नामांकन पत्र भरे गए। ग्राम पंचायत सदस्य के करीब एक हजार नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के दौरान केंद्रों पर मेले जैसा नजारा रहा और लंबी कतारें लगीं। अव्यवस्थाओं के बीच शाम तक नाम निर्देशन पत्र भरे जाते रहे। अव्यवस्थाओं ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का दूसरे चरण का नामांकन गुरुवार से शुरू होते ही ब्लॉकों पर दावेदारों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू नामांकन प्रक्रिया में भारी गहमागहमी के बीच बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के परचे भरे गए।

 समर्थकों के नारेबाजी के बीच दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। पहले दिन के नामांकन समाप्ति तक तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के 1423 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के करीब एक हजार नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन को लेकर केंद्रों पर दिन भर मेले जैसा नजारा रहा। कस्बों एवं ब्लॉक के आसपास भीड़ जमी रही।
विज्ञापन


ब्लॉकवार हुए नामांकन का विवरण
दूसरे चक्र के पहले  दिन का नामांकन समाप्ति तक तीनों ब्लॉकों में प्रधान पद के खूब परचे भरे  गए। पहले दिन बल्दीराय में  ग्राम प्रधान पद के 369 नामांकन पत्र दाखिल हुए। कुड़वार में प्रधान पद के  466 और ग्राम पंचायत सदस्य के  323 नामांकन दाखिल हुए। दूबेपुर में ग्राम प्रधान के पद के 588 व सदस्य के 353  परचे भरे गए। तीनों ब्लॉकों में शुक्रवार को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें