फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति रही पूरी रात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर ठप रहा पीठीपुर उपकेंद्र
विज्ञापन


अमेठी। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम छह बजे से ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब डेढ़ लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।

शुक्रवार की भोर फॉल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे।

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गांव पीठीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद उपभोक्ताओं का फोन उपकेंद्र पर घनघनाता रहा लेकिन कोई भी कर्मी सही जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


इस विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रही। भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग जागकर रात काटने को मजबूर रहे।

विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद विद्युत कर्मी मेन लाइन में आए फॉल्ट को खोजने में जुट गए। भोर करीब तीन बजे ककवा रोड स्थित पुलिस लाइंस के समीप मेन लाइन में फॉल्ट मिला।

फॉल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र के जेई अतुल सोनी ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन में फॉल्ट आ गया था। जिसको ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को हलकान होना पड़ रहा ै। दिन और रात दोनों पालियों में विद्युत की आवाजाही लगी रहती है। विद्युत कर्मियों की मानें तो फॉल्ट आने पर व मेन सप्लाई बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें