फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौहपुरुष की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल जयंती पर सत्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन


क्रासर
लौहपुरुष की जयंती पर विविध कार्यक्रम
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन के निर्देश पर मंगलवार को भारत के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी योगेश कुमार व एडीएम ईश्वरचंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में और एसपी कुंतल किशोर व एएसपी बीसी दुबे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं, सीडीओ अपूर्वा दुबे व सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने भी कार्यालय में लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इनसेट
भाजपाइयों ने मनाई पटेल की जयंती
फोटो संख्या-23
गौरीगंज। स्थानीय कस्बे में पार्टी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय की अगुवाई में भारत के पहले गृहमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती मनाई गई। पार्टी कार्यकताओं ने इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज से जुलूस निकालने के बाद पार्टी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने लौह पुरुष के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर राम प्रसाद मिश्र, उमांशकर तिवारी, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें