फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वारनाका क्रॉसिंग की रेल पटरी टूटी
विज्ञापन


आउटर पर रोकी गई हिमगिरि एक्सप्रेस, दो घंटे लेट

तीन घंटे तक चला ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य

फोटो संख्या-6,7
अमर उजाला ब्यूरो

सुल्तानपुर। कुड़वारनाका 33 बी रेलवे क्रॉसिंग के बीच एक रेल पटरी टूटने से मंगलवार को डाउन लाइन ट्रैक पर तीन घंटे का इमरजेंसी ब्रेक लिया गया। इस वजह से हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय आउटर पर रोका गया। आउटर पर ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन को शंटिंग कर करीब दो घंटे विलंब से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कुड़वारनाका क्रॉसिंग संख्या 33 बी के बीच में डाउन लाइन ट्रैक के डैमेज होने की सूचना ट्रैक मैन ने सोमवार को कंट्रोल रूम को दी थी। ट्रैक मैन की सूचना के बाद सोमवार की देर रात से ही डाउन लाइन पर गति धीमी कर दी गई थी। इस वजह से डाउन लाइन पर गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया। मंगलवार को सुबह करीब 11.10 बजे डाउन लाइन पर इमरजेंसी ब्रेक लेकर रेल ट्रैक के मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया। इस वजह से डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों का अचानक रूट डायवर्जन करना पड़ा। दिन में करीब 1.58 बजे पहुंची हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस को डाउन लाइन के बजाय आउटर लाइन के ट्रैक नंबर चार पर रोका गया। ट्रेन के पहुंचने के पहले प्लेटफार्म पर सूचना प्रसारित की गई। ट्रैक मेंटेनेंस के दौरान क्रॉसिंग से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ, जीआरपी के जवान भी कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर मौजूद रहे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके पांडेय ने बताया कि ट्रैक मेंटेनेंस की वजह से हिमगिरि एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें