फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से वजन दिवस फ्लॉप
विज्ञापन

- आशाओं से चलाया गया कार्य
- फोटो संख्या-44
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की छह दिनों से चल रही हड़ताल का असर शुक्रवार को वजन दिवस पर पड़ा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के केंद्रों पर नहीं जाने से वजन दिवस का आयोजन फ्लॉप हो गया। अधिकारियों ने दिवस का निरीक्षण करते हुए आशाओं से कार्य चलाया।
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चली आ रही छह दिनों से हड़ताल का असर वजन दिवस पर पड़ा है। वजन दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नहीं पहुंचने पर सेंटरों पर बच्चों के वजन का काम प्रभावित रहा। हालांकि हड़ताल के मद्देनजर सेंटरों के निरीक्षण के अधिकारियों को लगाया गया था। अधिकारियों के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिर्फ आशाएं मिलीं। अधिकारियों ने आशाओं से वजन दिवस का कार्य चलाया। जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। डीडीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आशाओं बच्चों का वजन कराया गया। शेष का बाद में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
फोटो संख्या-12
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को छठवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जब मांग पूरी नहीं होगी सभी कार्यों का बहिष्कार होगा। आंगनबाड़ियों ने आगे के दिनों में विधायकों का घेराव करने का निर्णय लिया है। कहा कि यदि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो वे भूूख हड़ताल करेंगी। धरने को नीलम श्रीवास्तव, कनक लता त्रिपाठी, किरन मिश्रा, मालती यादव, सर्वेश कुमारी, मंजूलता ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें