फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े से टकराकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़े से टकरा कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जामों (अमेठी)। ड्यूटी से घर लौट रहा एक बाइक सवार सड़क पार कर रहे घोड़े से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवारीजन अधेड़ को लेकर जगदीशपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जामों थाना क्षेत्र के पूरे धाराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर निवासी राजकुमार दुबे (45) पुत्र रामशंकर दुबे बलभद्रपुर गांव में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद राज कुमार बाइक से घर लौट रहा था। वह जामों-जगदीशपुर मार्ग पर स्थित लालूपुर गांव के पास पहुंचा था कि अचानक एक घोड़े से बाइक टकरा गया। दुर्घटना में घायल राजकुमार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन राजकुमार को लेकर जगदीशपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें