फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं का सम्मान
विज्ञापन


कादीपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2017 में प्रदेश की मेरिट में आने वाली छात्राओं को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा आस्था, साक्षी त्रिपाठी व अंशिका श्रीवास्तव ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में क्रमश: छठा, सातवा एवं नौवां स्थान हासिल किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन छात्राओं को एक लाख चेक, टेबलेट व प्रमाणपत्र प्रदान किया। साथ ही इन मेधावियों के अभिभावको को भी सम्मानित किया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जयप्रकाश मिश्र, सत्येंद्र कुमार सिंह, विजय नारायण सिंह, अवधेश सिंह, सूर्यप्रकाश मिश्र समेत कई लोग लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगोष्ठी 25 को
कादीपुर। कौंडिण्य साहित्य सेवा समिति के तत्वावधान में 25 जून को ‘योग भगाए रोग’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार पांडेय ने देते हुए बताया कि क्षेत्र पंचायत सभागार में सुबह साढ़े 11बजेे संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम में यूरोप के पांच देशों में हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार करने वाले विश्व साहित्य यात्री डॉ. देव नारायण शर्मा चक्रधर को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह होंगे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें