यह आकाशवाणी का सुल्तानपुर केंद्र है...
क्रासर
जिले में एफएम रेडिया पर जल्द गूंजेगी यह आवाज
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्वीकृति देते हुए नौ करोड़ रुपया किया मंजूर
सांसद वरुण गांधी ने डीएम से मांगी भूमि की पजेशन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। रेडियो पर जिले में जल्द गूंजेगी यह आकाशवाणी का सुल्तानपुर केंद्र है। सांसद वरुण गांधी के प्रयास से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिले में एक एफएम रेडियो सेंटर स्थापना की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने इसके लिए 9 करोड़ 24 लाख रुपये भी मंजूर कर दिया है। प्रशासन ने निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया है। भूमि की पजेशन नहीं देने पर सांसद ने डीएम को पत्र लिखा है।
सांसद वरुण गांधी का एक प्रयास फिर रंग लाया है। उनके प्रयास से केंद्रीय सूचना एवं प्रचारण मंत्रालय ने जिले में एक एफएम रेडियो सेंटर स्थापना की मंजूूरी दे दी है। मंजूरी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सेंटर के निर्माण के लिए 9 करोड़ 24 लाख रुपया भी स्वीकृत कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रसारण मंत्रालय के पत्र पर जिला प्रशासन ने शहर में स्थित जिला उद्योग केंद्र के पास स्थित नजूूल भूमि का चयन करके रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में भूमि की पजेशन नहीं भेजे जाने पर सांसद वरुण गांधी ने डीएम को पत्र लिखा है। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से डीएम को भूमि की पोजिशन से महानिदेशक आकाशवाणी को अवगत कराने का निर्देश देते हुए की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है। सांसद के प्रयास से जिले में आकाशवाणी केंद्र जल्द स्थापित होने की उम्मीद बढ़ी है। भाजपाइयों ने सांसद के प्रयास की सराहना की है।