सुल्तानपुर। नगर निकाय के चुनाव में इस बार कुल 1,41,123 वोटर मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 73766 व महिला मतदाताओं की संख्या 67357 है। मतदान के लिए कुल 59 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 162 स्थानों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 19 केंद्रों को संवेदनशील 20 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि छह उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए कार्य करेंगी। वही मतदान कार्य के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सात जोनल व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसी के साथ मतदान कार्य में 14 आरओ और 24 एआरओ तैनात रहेंगे। इस तरह मतदान कार्य में 843 मतदान कार्मिक हिस्सा लेंगे।