फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 10 Apr 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। हरौरा बाजार के पास शनिवार की रात निमंत्रण से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सांड़ से टकरा गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




धनपतगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी पित्तरदीन निषाद का बेटा अजय निषाद (36) शनिवार की शाम गांव के ही अपने दोस्त सत्येंद्र (25) व बीरू (22) के साथ निमंत्रण में शामिल होने चकरूपुर गांव गया था। तीनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।


रास्ते में हरौरा बाजार के पास सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया जिससे बाइक टकरा गई। सांड़ से टकराने के बाद तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने अजय निषाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को भर्ती कर चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन






धर्मदासपुर गांव निवासी पित्तरदीन निषाद के दो बेटों में अजय बड़ा था। अजय कतर में नौकरी करता था। होली पर वह घर आया था। अजय की मौत से मां अशोक कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें