फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14,267 जनप्रतिनिधियों को मिलेगा भत्ता व मानदेय का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री की ओर से मानेदय व भत्ता बढ़ाने की घोषणा का लाभ जिले के 14,267 पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा। सीएम की घोषणा के बाद शासनादेश जल्द जारी होने की संभावना है। कई वर्षों बाद मानेदय व भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने से पंचायत प्रतिनिधि खुश हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के मिलाकर कुल 14,267 पद हैं। इसमें एक ग्राम प्रधान व 39 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव प्रक्रिया चल रही है। पंचायत प्रतिनिधियों में 979 ग्राम प्रधान, 1104 बीडीसी, 12,124 ग्राम पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 14 ब्लॉक प्रमुख व एक जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।
मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्ष का मानेदय व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का भत्ता बढ़ाने की घोषणा का सीधा लाभ 14,267 पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा किए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी है। खासकर मानदेय बढ़ाने की पूर्व में कई बार मांग कर चुके प्रधान संगठन की एक मुराद इस बार पूरी हो गई। हालांकि अभी पंचायतराज विभाग में सीएम की घोषणा से संबंधित आदेश नहीं पहुंचा है लेकिन जल्द ही शासनादेश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पंचायतराज विभाग इसकी तैयारी में अभी से जुट गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश का होगा अनुपालन
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मानेदय व भत्ता बढ़ाए जाने के मामले में शासन के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। शासनादेश के मुताबिक ग्राम पंचायतों में बैठकें भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें