कुड़वार। कस्बे में रामलीला मैदान के पास स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर शनिवार को किसानों की भीड़ रही। किसानों ने गेहूं की बीबीडब्ल्यू-327, 303, 222 और एचडी-3249 के बीज खरीदे। वहीं पंजीकृत किसानों को सरसों, मटर और चना के बीज की मिनीकिट लॉटरी व्यवस्था के तहत निशुल्क वितरित की गई।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी सत्येंद्र बिंद ने बताया कि 396 किसानों को कुल 600 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया। इसके अलावा 137 किसानों को सरसों, मटर और चना की मिनीकिट निशुल्क दी गई। बीज वितरण व्यवस्था में एडीओ कृषि कृष्ण भवन यादव के साथ कुलदीप वर्मा, बृजेश, दीपक यादव और अमित सिंह ने सहयोग किया। संवाद