फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार के तीन पहिए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के लक्ष्मणपुर के पास 11 नवंबर की रात एक निजी अस्पताल के सामने से एक व्यक्ति की कार के तीन पहिए चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अमेठी जिले के रामनगर निवासी भीम अग्रहरि के मुताबिक 11 नवंबर को अपने भतीजे का इलाज कराने के लिए कार से लक्ष्मणपुर के निकट स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

बच्चे को सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भीम ने कार अस्पताल के सामने राइस मिल के बगल खड़ी कर दी थी। आरोप है कि भतीजे के इलाज के चलते उन्हें रात में अस्पताल में रुकना पड़ा। आरोप है कि देर रात एक बजे के बाद चोर कार के तीन पहिए टायर सहित खोल ले गए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें