फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असरोगा में बनेगा 132 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में असरोगा के पास 132 केवी का एक और विद्युत पारेषण उपकेंद्र बनाने की तैयारी है। वितरण मंडल के प्रस्ताव पर विद्युत पारेषण ने भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। इस उपकेंद्र की स्थापना से जिले में 132 के पांच उपकेंद्र हो जाएंगे। साथ ही जिले के वितरण उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

लंभुआ के रामपुर में विद्युत पारेषण उपकेंद्र बनने के बाद अब शहर से पश्चिम करीब 10 किमी दूर असरोगा के पास एक और 132 केवी का पारेषण उपकेंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। वितरण मंडल ने जरूरत को देखते हुए पारेषण उपकेंद्र बनाने के लिए पारेषण मंडल को प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव मिलने के बाद विद्युत पारेषण मंडल ने प्रशासन से असरोगा के पास भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। पारेषण के अधिकारियों के मुताबिक उपकेंद्र की स्थापना के लिए करीब पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता है। प्रस्ताव पर भूमि की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भूमि मिलते ही धनराशि की स्वीकृति के साथ आवंटन व निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण से पश्चिमी छोर के विद्युत वितरण के उपकेंद्रों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। अभी तक इन उपकेंद्रों को पयागीपुर से आपूर्ति मिल रही है। विद्युत पारेषण के अधिकारियों के मुताबिक उपकेंद्र के मय लाइन समेत निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जिले में अभी तक ट्रांसमिशन के 132 केवी के चार उपकेंद्र हैं। इसमें एक पयागीपुर, एक विरसिंहपुर, एक कादीपुर व एक लंभुआ के रामपुर में बना है। इसमें कादीपुर, विरसिंहपुर व पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र संचालित हो रहा है लेकिन लंभुआ का उपकेंद्र संचालित होने की कगार पर है। असरोगा में पारेषण उपकेंद्र बनने से जिले में 132 केवी उपकेंद्रों की संख्या पांच हो जाएगी।
विद्युत पारेषण के अधिशाषी अभियंता राजकुमार ने बताया कि असरोगा में 132 केवी का उपकेंद्र प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि की तलाश हो रही है। भूमि मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें