फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को पांच दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों को चार दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

गौरीगंज। रायबरेली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के साथ ही ट्रैक विद्युतीकरण कार्य के लिए रेल विभाग ने 16 मार्च से 19 मार्च तक पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त करने के साथ ही अलग-अलग तिथियों में आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। रेलवे के इस आदेश से लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले पांच दिन तक भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर रायबरेली यार्ड के नॉन इंटरलॉकिग कार्य के साथ सिग्नल व शंट बदलने के लिए रेलवे ने बुधवार देर शाम एक आदेश जारी किया। जारी आदेश में ट्रैक की पांच जोड़ी ट्रेनों को 16 मार्च से 19 मार्च निरस्त करने के साथ ही आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। चार दिन के लिए निरस्त की गई ट्रेनों में जौनपुर-रायबरेली अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप/डाउन बरेली-प्रयाग पैसेंजर, अप/डाउन पीआरएल पैसेंजर तथा वाराणसी-लखनऊ अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अप पद्मावत एक्सप्रेस 14 से 18 मार्च, डाउन पद्मावत एक्सप्रेस 15 से 19 मार्च, अप-डाउन पंजाब मेल 18 मार्च को, अप नीलांचल 15 व 17 मार्च, डाउन नीलांचल 15, 17 व 19 मार्च, अप अर्चना एक्सप्रेस 16 मार्च, डाउन अर्चना एक्सप्रेस का रूट 17 मार्च को परिवर्तित रहेगा। इसके साथ ही रायबरेली-लोकमान्य तिलक साकेत लिंक एक्सप्रेस 16 व 17 मार्च को रायबरेली के स्थान पर प्रतापगढ़ से संचालित होगी। होली पर्व पर आरक्षण करवा चुके यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने पांच जोड़ी ट्रेनों के निरस्त होने तथा आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें