फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता इंजीनियर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता इंजीनियर गाजियाबाद में स्टेशन के पास मृत मिला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ट्रेन से दिल्ली रवाना होने के बाद संदिग्ध हालात में लापता इंजीनियर गाजियाबाद के मेहरौली स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे मृत मिला। उसकी तलाश में निकले परिवारीजनों ने जीआरपी थाने में चस्पा फोटो और कपड़े व जूता से इंजीनियर की पहचान की है। परिवारीजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

मोतिगरपुर क्षेत्र के नानेमऊ गांव के रहने वाले रवि प्रकाश मिश्र (26) पुत्र बृजकिशोर दिल्ली में नौकरी करते थे। रवि प्रकाश पिछले दिनों छुट्टी पर घर आए थे। परिवारीजनों के मुताबिक रवि छह माह से गुड़गांव में एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर थे। 27 नवंबर को सुल्तानपुर जंक्शन से सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए रवि की रास्ते में घर वालों से बात हुई। हापुड़ पहुंचने के बाद रवि का परिवारीजनों से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


उसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया। रवि की मां ब्रम्हावती देवी ने एक दिसंबर को मोतिगरपुर में गुमशुदगी की सूचना दी। रवि के मौसा अरुण उपाध्याय व रिश्तेदार राजेश पता लगाते हुए तीन दिसंबर को हापुड़ से गाजियाबाद के बीच मेहरौली स्टेशन के पास पहुंचे। वहां रेलवे पुलिस से पता चला कि 28 नवंबर को 11 बजे दिन में पटरी के किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने कपड़े व जूतों से उसकी पहचान रवि प्रकाश के रूप में की। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर शिवबालक ने बताया कि थाने में गुमशुदगी दर्ज है। अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है। परिवारीजनों की मानें तो रवि प्रकाश के पास लैपटॉप, मोबाइल, बैग, सूटकेस व पैसे थे। एक भी सामान नहीं मिला है। उन्होंने रवि की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें