फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक फेल रहा एसबीआई ब्रांचों का सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे तक फेल रहा
विज्ञापन

एसबीआई का सर्वर
क्रासर-
जमा-निकासी समेत चेकों की क्लीयरिंग हुई प्रभावित
फोटो संख्या- 3,4
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। एसबीआई की मेन ब्रांच समेत अन्य कई शाखाओं में बुधवार को अचानक सर्वर की समस्या खड़ी हो गई। कंप्यूटरों के डिस्पले पर नो नेटवर्क दिखने लगा। इस वजह से बैकिंग कार्य प्रभावित हुआ। करीब चार घंटे तक बैंक ब्रांचों में सर्वर की समस्या बनी रही। इस वजह से खाताधारकों को धन की जमा और निकासी करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को रोजाना की तरह एसबीआई की शाखाएं खुलीं। खाताधारकों की भीड़ काउंटरों पर लग गई। इस बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बस स्टेशन स्थित मेन ब्रांच का सर्वर अचानक खराब हो गया। कंप्यूटरों पर नो नेटवर्क का सिग्नल शो होने लगा। कंप्यूटरों पर बैकिंग एप्स का संचालन प्रभावित हो गया। इस वजह से लोगों के धन की जमा और निकासी नहीं हो सकी। जिले में मेन ब्रांच समेत स्टेट बैंक की 16 शाखाएं संचालित हैं। इनमें से अधिकांश शाखाओं में बुधवार को सर्वर की समस्या से खाताधारकों व बैंक कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसबीआई की कटका, कूरेभार, अलीगंज, चांदा समेत अन्य शाखाओं में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक करीब चार घंटे सर्वर की समस्या रही। सर्वर की समस्या से चेकों के क्लीयरिंग का कार्य भी प्रभावित रहा। इस बाबत स्टेट बैंक शाखा के मेन ब्रांच मैनेजर नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सर्वर की समस्या रही। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें