फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 परिषदीय प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के 27
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक तलब
क्रासर
मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। विद्यालय में खाद्यान्न व कनवर्जन कॉस्ट मौजूद होने के बावजूद एमडीएम नहीं बनवाना जिले के 27 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ गया। शुक्रवार को निदेशक ने सीडीओ को पत्र भेजकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया तो विभाग में हड़कंप मच गया। निदेशक का पत्र मिलने के बाद सीडीओ ने बीएसए को सभी 27 प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब करते हुए तत्काल विद्यालय में एमडीएम संचालित करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाद्यान्न व कनवर्जन कॉस्ट होने के बावजूद बच्चों के लिए भोजन नहीं बनवाना 27 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ गया। आईजीआरएस (दैनिक अनुश्रवण प्रणाली) की रिपोर्ट पर निदेशक मध्यान्ह भोजन ने सीडीओ अपूर्वा दुबे को पत्र भेजकर एमडीएम नहीं बनाने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद सीडीओ ने बीएसए राजकुमार पंडित को विद्यालय की सूची व पत्र भेजते हुए विद्यालयों में तत्काल एमडीएम व्यवस्था संचालित करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र पर बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल विद्यालय में एमडीएम व्यवस्था संचालित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। तत्काल विद्यालय में एमडीएम व्यवस्था संचालित नहीं होने पर बीएसए ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें