फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर उतरे रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीण
विज्ञापन

क्रासर
प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। रास्ते की भूमि पर गांव के दंबगों की ओर से अवैध कब्जा करने से परेशान तिलोई तहसील के ठोकरपुर गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

तिलोई तहसील के ठोकरपुर गांव में डीएम के आदेश पर पैमाइश व अवैध कब्जा हटने के बाद गांव के दंबगों की ओर से रास्ता बाधित करने से परेशान ग्रामीण बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद डीएम योगेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने शिवरतनगंज पुलिस पर उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं मानने के साथ ही गांव के कुछ दंबगों पर सार्वजनिक रास्ता बाधित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने तथा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शन में रामनारायण, शिवनारायण, रामसजीवन, अनारकली, फूलमती, बृजलाल, सत्यनारायण, चंद्रभूषण व सोनू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें