फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर हुई माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर हुई माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी
विज्ञापन

- आयोग के आदेश पर 21 शिक्षकों ने किया जॉइन
- विद्यालय आवंटन के साथ प्रबंधकों को भेजा पत्र
- कार्यभार ग्रहण करवाकर रिपोर्ट देने का आदेश
- आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम
गौरीगंज। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग की परेशानी दूर करने के लिए आयोग ने जिले में 21 शिक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद आयोग ने डीआईओएस को चयनित शिक्षकों को रिक्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करवाने का आदेश दिया है। आयोग से चयनित शिक्षकों के कार्यालय में जॉइन करने के बाद डीआईओएस ने शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर प्रबंधकों को उन्हें तत्काल जॉइन कराने का आदेश दिया है। कार्यभार ग्रहण नहीं करवाने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक पदों से प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्य तथा प्रबंधकों की मनमानी से परेशान डीआईओएस कार्यालय ने बीते दिनों शासन को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांग की थी। विभाग की मांग पर चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में रिक्त हिंदी के सात, सामाजिक विज्ञान के 11 तथा संस्कृत के तीन पदों पर अर्ह अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर सूची डीआईओएस कार्यालय भेजते हुए चयनित अभ्यर्थियों को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर कार्यभार ग्रहण कराने के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। आयोग से सूची प्राप्त होने तथा चयनित शिक्षकों की ओर से कार्यालय में योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने के साथ विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर शिक्षकों को बिना विलंब कार्यभार ग्रहण करवाने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करवाने में हीलाहवाली करने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें