फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 130 परिषदीय स्कूलों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। शासन के निर्देश पर संचालित कायाकल्प योजना के तहत जिले के 130 परिषदीय स्कूलों का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए स्कूलों को चिह्नित करने के बाद जिला प्रशासन ने बीडीओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में राज्य वित्त एवं 14 वें वित्त आयोग की आवंटित धनराशि का 50 प्रतिशत खर्च करते हुए स्कूलों को बेहतर बनाने का आदेश दिया गया है। डीएम ने दस अगस्त तक मरम्मत व अन्य कार्य पूरा कराने का निर्देश देते हुए स्कूलों का कायाकल्प नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्कूलों को निजी स्कूल की तरह आकर्षित बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए कायाकल्प योजना संचालित करते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर परिषदीय स्कूलों का सौंदर्यीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद डीएम प्रशांत शर्मा ने बीएसए व खंड शिक्षाधिकारियों से जीर्ण-शीर्ण स्कूलों की सूची तलब करते हुए प्रत्येक विकास खंड में दस-दस स्कूलों का चयन कायाकल्प योजना के तहत किया है।
स्कूलों को चिह्नित करने के बाद सीडीओ प्रभुनाथ ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चिह्नित प्राथमिक स्कूलों का सौंदर्यीकरण ग्राम पंचायत को आवंटित राज्य वित्त एवं 14वें वित्त से 50 फीसदी धनराशि खर्च कर दस अगस्त तक कार्य पूरा कर रिपोर्ट व फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।
सीडीओ ने मिशन कायाकल्प के तहत चिह्नित स्कूलों को समय सीमा में मानक के अनुसार मरम्मत व अन्य कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशुतोष दुबे ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत चिह्नित स्कूलों में टाइल्स, रंगाई-पुताई, शौचालय निर्माण/मरम्मत, वॉश बेसिन, विद्युत वायरिंग, पंखा, एलईडी बल्ब, हैंडपंप मरम्मत, सबमर्सिबल पंप, बाउंड्रीवॉल की पेटिंग और मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें