फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कबड्डी ट्रायल के लिए 13 खिलाड़ी चयनित

Tue, 13 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में कुश्ती का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की 13 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। सोमवार को पंत स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में मुख्य टीम के लिए 10 व आरक्षित वर्ग में तीन खिलाड़ियों को चुना गया। मंडल स्तरीय ट्रायल मंगलवार को अयोध्या में होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्य टीम में चंद्रिका, आंचल, मोनी, राधिका, जया, अनू, मुस्कान यादव, दुर्गावती, श्रद्धा और पारुल का चयन हुआ है। वहीं, आरक्षित वर्ग में अंशिका, आयुषी वर्मा और दामिनी को जगह मिली है।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को मंगलवार को दोपहर दो बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर, अयोध्या पहुंचना होगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए जन्मतिथि का मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अथवा निवास प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बताया कि आवश्यक दस्तावेज के अभाव में खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें