फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 13 सौ छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

Sat, 19 Sep 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विद्याधन के लिए शासन ने जिले को चार करोड़ रुपये आवंटित किया है। शिक्षा सत्र 2014-15 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली करीब साढ़े 13 सौ मेधावी छात्राओं को योजना की राशि दी जाएगी। प्रत्येक मेधावी छात्राओं को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। धनराशि आवंटित करते हुए शासन ने प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कागजात सत्यापित कर कोषागार को भेज दिया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र 2014-15 में जिले को 1357 छात्राओं को कन्या विद्याधन देने का लक्ष्य मिला है। इसमें 75 प्रतिशत छात्राएं संस्कृत विद्यालय, मदरसा और यूपी बोर्ड की हैं।

शेष 25 प्रतिशत में सीबीएसई और आईसीएसई की छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाना है। यूपी बोर्ड में 915, संस्कृत विद्यालय में 51 और मदरसा में 51 छात्राएं योजना का लाभ पाएंगी। सीबीएसई बोर्ड में 250 व आईसीएसई बोर्ड में 83 छात्राएं कन्या विद्याधन से लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन


बजट आवंटित होने के बाद अब कन्या विद्याधन वितरित करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि कन्या विद्याधन वितरित करने के लिए शासन के निर्देश पर तिथि तय की जाएगी या सीधे उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

शिक्षण सत्र 2014-15 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को शासन से लैपटॉप वितरित किया जाएगा। जिले के 484 छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होंगे। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 217 व इंटरमीडिएट के 217, आईसीएसई बोर्ड के नौ, सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के 20 व इंटरमीडिएट के 20 छात्रों को लैपटॉप मिलेगा।

कन्या विद्याधन की राशि आवंटित होने के बाद मेधावी छात्राओं में वितरित होने में देरी हो सकती है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने पर न तो कन्या विद्याधन ही वितरित हो सकेगा और न ही लैपटॉप। अधिकारी वितरण को लेकर अधिसूचना को देखते हुए असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें