फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कुड़वार क्षेत्र के सोहगौली गांव के रहने वाले राजगीर रामराज कोरी (50), सुभाष पाल (25) व धूंधा (25) बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के कोटिया गांव में शौचालय का निर्माण करने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। सरकौड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष और धूंधा घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिख बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें